ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजगढ़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल,मातृ शक्तियो में दिखा उत्साह

Admin

Sun, May 25, 2025
राजगढ़। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए तथा भारत माता की जय के घोष लगाते हुए निकले। तिरंगा यात्रा राजगढ़ पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर भारत माता का पूजन कर प्रारंभ हुई। जहां से चबूतरा चौक, लाल दरवाजा, सरकारी मंदिर, चौपाटी, पुराना बस स्टैंड होते हुए न्यू बस स्टैंड पर पहुँचकर समाप्त हुई।   पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान - यात्रा में भारतमाता की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। वही डीजे पर देशभक्ति के गाने चल रहे थे। यात्रा में पूर्व सैनिकों का सम्मान हुआ। जिसमे कालूराम मारू का सम्मान बोहरा समाज के वरिष्ठ गुलजार भाई ने किया तथा पूर्व सैनिक कमल सिंह डोडियार का स्वागत मुस्लिम समाज सदर शौकत खान एवं पूर्व सैनिक रमेश मारू का जैन समाज की ओर से अशोक भंडारी ने किया। भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन - यात्रा के न्यू बस स्टैंड पर पहुँचने पर भारत माता की आरती की गई। जिसके बाद भाजपा नेता राकेश पटेल ने संबोधित कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। यहां कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नवीन बानिया ने किया तथा आभार संजय मेहता ने व्यक्त किया। यात्रा में सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक चौहान, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, धर्मेंद्र मंडलोई, संजय बघेल, ज्ञानेंद्र मूणत, गोपाल सोनी, आजाद भंडारी, बाबूलाल चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़ तथा सुनील गामड़, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी व मदन चोयल, महामंत्री दीपक चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, पार्षद पंकज बारोड़, हार्दिक तातेड़, पार्षद प्रतिनिधि नीलेश सोनी, डॉ. बलबहादुर सिंह, सुमित अवस्थी, गोलू परमार, शुभम जोक्शन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन, पत्रकार, सामाजिक, धार्मिक व राजनीति संस्थाओं सहित जुड़े-कराटे एकेडमी के बच्चे तथा महिला मंच शामिल हुआ।   मातृशक्तियो में दिखा उत्साह - तिरंगा यात्रा में मातृशक्तियो में खासा उत्साह नजर आया। महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए नारे लगाती हुई निकली। इस दौरान हर्षा व्यास, दीपिका ठाकुर, सीमा जैन, अनिता बानिया, पार्षद ऋतु सोनी, कुसुम बाहेती, सुनीता चौधरी, गोरी राठौड़, स्मिता सराफ, राजश्री जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें