ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: तेजा दशमी के अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने निकाली भव्य धर्म यात्रा, जगह-जगह यात्रा का हुआ स्वागत,यात्रा में महाराणा प्रताप एवं तेजाजी महाराज रथ आकर्षण का केंद्र रहा

Admin

Sun, Sep 24, 2023

राजगढ़। रविवार को तेजा दशमी के अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज राजगढ़ के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित वीर तेजाजी मंदिर से विशाल धर्म यात्रा का आयोजन किया गया । सबसे पहले तेजा जी मंदिर पर मन्नत धारी व निशान खड़े करने वाले परिवार जनों द्वारा थाल चढ़ाई गई। जिसके बाद विशाल धर्म यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा में बैंड दल, कलश, छोटी ढोलक, डांडिया रास व ढोल, अखाड़ा बदनावर वाला, सहनाई गुजरात वाली, राजस्थानी ढोल पार्टी, आर्केस्ट्रा पार्टी सहित अन्य आकर्षण का केंद्र रहे। वही ध्वजा लाभार्थी परिवार गौरव खुमान सिंह राठौर (राजपूत युवा विकास मंच) का जगह-जगह स्वागत किया गया। साथ ही निशान का अनेक स्थानों पुर पूजन-अर्चन किया। यात्रा में महाराणा प्रताप एवं तेजाजी महाराज रथ आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में महेश चावड़ा व उनकी टीम के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर महिला व बालिकाओं द्वारा नृत्य किया गया। वही समाज के युवा व वरिष्ठ जन पारम्परिक वेशभूषा व साफा पहनकर नृत्य करते हुए निकले।

धर्म यात्रा तेजाजी मंदिर से प्रारम्भ हो कर तीन बत्ती चौराहा, लाल दरवाजा, चबुतरा, चौपाटी, महाराणा प्रताप गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए पुनः तेजाजी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर तेजा जी के अंश के द्वारा तातीया भी तोडी गई। इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई थी। नगर में निकली विशाल यात्रा का विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें