ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ आरंभ,

Admin

Sun, Jul 2, 2023

सरदारपुर। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे अश्विनी दीक्षित युवा प्रकोष्ठ एवं तहसील समन्वयक संयोजक समिति गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर एवं व्यवस्थापक अशोक तिवारी अध्यक्ष गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

जिसमें आज गायत्री मंत्र जाप, एवं जप आदि सुबह से शाम तक चलेगा तथा दिनांक 03/07/ 2023 को गुरु पूर्णिमा पर्व होने पर गुरु श्री राम शर्मा जी के आशीर्वचनो का प्रसारण एवं गुरु पाद पूजा , संस्कार संपन्न कराए जाएंगे एवं एक कुंडी हवन सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा हवन श्रीमती विमला तिवारी एवं बी. जे. उपाध्याय जीर्णोद्धार समिति अध्यक्ष गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के सानिध्य में संपन्न होगा l

तहसील के गायत्री परिजनों को एवं धर्मावलंबियों को उक्त आयोजन में पधार कर धर्म का लाभ लेने हेतु गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर आमंत्रित करता है और अनुरोध करता है कि संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्म का लाभ लेवे l उक्त जानकारी अश्विनी दीक्षित युवा प्रकोष्ठ एवं तहसील समन्वयक समिति संयोजक गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर द्वारा दी गई l

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें