ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गणेश उत्सव पर सरदारपुर मे देश प्रेमी मित्र मंडल द्वारा विशाल चल समारोह आयोजन कल ,पुनेरी नासिक ढोल के 75 सदस्यो का दल अपनी प्रस्तुती देगा

Admin

Fri, Sep 13, 2024


सरदारपुर। नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था देश प्रेमी मित्र मंडल द्वारा बस स्टैण्ड सरदारपुर पर भव्य रूप से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे दिनांक 13 सितंबर को रात्रि 08.30 बजे महाआरती उतारी जाएगी जिसके लाभार्थी क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल रहेंगे। आरती के पश्चात विगत 5 दिन से जारी रात्रिकालिन प्लास्टिक बाॅल क्रिकेट स्पर्धा का फाईनल मुकाबला एसटीसीसी सरदारपुर एवं राजा क्लब धुलेट के बीच खेला जाएगा। दिनांक 14 सितंबर 2024 को नगर मे विशाल चल समारोह शाम 6.30 बजे श्रीराम मंदिर सरदारपुर से निकाला जाएगा जिसमे नगर मे पहली बार पुनेरी नासिक ढोल (महाराष्ट्र) के 75 सदस्यो का दल अपनी प्रस्तुती देगा। साथ ही भगवान गणेश की सुन्दर प्रतिमा, बाबा महांकाल की मनमोहक झांकी, नंदी पर विराजित भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, उज्जैन का प्रसिध्द झांझ-डमरू ग्रुप, राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त मलखंब, देश का प्रसिध्द राजस्थानी नृत्य, अहमदाबाद के कलाकार द्वारा मैजिक शौ, महाराष्ट्र के कलाकार द्वारा हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन, फायर शौ, डीजे, बैण्ड, ताशे, घोडे आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। चल समारोह श्रीराम मंदिर सरदारपुरा से प्रारंभ होकर पंचमुखी चोराहा, बस स्टैण्ड, मैन चैपाटी, भोपावर मार्ग, टंकीपुरा, अम्बेडकर रोड, पंचमुखी चोराहा होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर सरदारपुरा पर समापन होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें