ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: देव झुलनी एकादशी पर निकले भगवान के आकर्षक डोल, घर घर महिलाओं ने किया पूजन अर्चन , चल समारोह में ढोल डीजे पर धार्मिक धुन पर युवक-युवतियों ने किया नृत्य

Admin

Sun, Sep 15, 2024

बरमंडल । देवझुलनी एकादशी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर शनिवार को बरमंडल में मारू कुमावत समाज द्वारा श्री गोवर्धननाथ मंदिर, पाटीदार समाज द्वारा श्री नृसिंह मंदिर , श्री रामरामेश्वर धाम मंदिर एवं पडूनी स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर से आकर्षक भगवान के डोल की साज सजावट कर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया । श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण से चारों डोल एक साथ विशाल चल समारोह के रूप में ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकले। प्रातः 10:00 बजे निकला चल समारोह रात्रि लगभग 6:30 बजे स्थानीय नदी पर पहुंचा जहां भगवान को स्नान कराया गया एवं महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। आकर्षक डोल में श्रृंगारित भगवान ने नगर भ्रमण किया। भगवान के डोल का घर घर महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। चल समारोह में ढोल डीजे पर धार्मिक धुन पर युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया वही ग्राम में जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल पेयजल , फलाहार , चाय का वितरण किया। चल समारोह में बड़ी संख्या में बरमंडल सहित आसपास से ग्रामीणजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें