ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: फोरलेन पर यात्री बस डिवाइडर से टकराती हुई खरमौर के लिये बनाई गई दिवार से टकरा कर अनियंत्रित होकर खाई पलटी

Admin

Sat, Mar 25, 2023


10 यात्री हुये घायल,बस मे क्षमता से अधिक भरी थी सवारी

राजगढ़। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर यात्री बस पलटी खा गई। हादसे में करीब 10 लोगों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस में क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के बड़ौदा से गुना जा रही स्लीपर बस क्रमांक यूपी 75 एटी 4764 ग्राम बेवटा समीप डिवाइडर टकराती हुई फोरलेन पर खरमोर के लिए बनाई गई दीवार पर टकराकर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस पलटी खाते ही बस में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वही घायलों को बस से निकालकर तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया। जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में कुल 10 लोगों को चोट आई है। इनमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। राजगढ़ थाना प्रभारी कमलसिंह पँवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल कोई जनहानि नही हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें