ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: चेन स्नेचिंग के आरोपीयो को पकडने पर व्यापारी और गणमान्य नागरिको ने थाने पहुंचकर टीआई एंव स्टाफ का किया सम्मान,एसपी और एसडीओपी का आभार व्यक्त किया

Admin

Sun, Jul 7, 2024

राजगढ। राजगढ नगर मे पिछले दिनो चेन स्नेचिंग की दो वारदातो के  बाद अपराधियों को पकडने के लिये पुलिस ने जिस संवेदनशीलता के साथ कार्य किया वह काबिले तारीफ रहा। क्योकी वारदात को जिस तरह शातिराना तरीके से अंजाम  दिया गया था उससे आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस को काफी मेहनत करना पडी। आरोपियों ने जहा वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही किया था। जिससे पुलिस के लिये आरोपीयो तक पहुॅचना बडी चुनौती बन गया। लेकिन पुलिस ने नगर के दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आखिरकार आरोपियों को पकडकर लुटी गई चैन के साथ दो मोटर साइकल भी आरोपीयो से पकडी जो चोरी की थी।


पुलिस की इस सच​फलता पर राजगढ के व्यापारी और प्रबुद्ध जनो ने रविवार को राजगढ पुलिस थाने पर पहुॅचकर टीआई संजय रावत और थाना स्टाफ का पुष्पहार पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। राजगढ व्यापारी एसोसिएशन के सचिव गोपाल सोनी,व्यापारी प्रकोष्ट के संजय मेहता,मुकेश कावडिया ,रोटरी क्लब के डाॅ. दिनेश सतपुडा,सामाजिक कार्यकर्ता आजाद भंडारी,सोनु भंडारी,अंतिम जैन,लाला शर्मा,अक्षय भंडारी,पप्पु सोनी,शैलेन्द्र पंवार आदि ने स्वागत कर पुलिस अधिक्षक मनोज कुमार सिंह एंव एसडीओपी आशुतोष पटेल का इस सफलता पर आभार व्यक्त किया।  
टीआई श्री रावत ने कहा की पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमारसिंह के मार्गदर्शन मे एंव एसडीओपी आशुतोष पटेल के नेतृत्व मे यह सफलता मिली है। श्री रावत ने कहा की पुलिस जनता की सुरक्षा के लिये है। नगर मे कही पर भी कोई संदिग्ध  व्यक्ति नजर आये तो पुलिस को सुचना दे । श्री रावत ने कहा की राजगढ थाने पर चीता मोबाइल भी मिल गई है जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबुत हुई है।  


इस दौरान राजगढ व्यापारी एसोसिएशन के सचिव गोपाल सोनी ने राजगढ़ बस स्टेड और नगर मे यातायात व्यवस्था मे सुधार को लेकर टीआई श्री रावत से चर्चा की वही व्यापारी प्रकोष्ट के संजय मेहता ने बस स्टैड की होटलो को बंद कराने के लिये निर्धारित समय रात्रि 10 बजे से बढाने को लेकर चर्चा की। श्री मेेहता ने कहा की राजगढ बडा बस स्टैड है गुजरात जाने वाले यात्री रात्रि मे देर तक आवागमन होता है ऐसे मे होटलो को बंद करने का समय कुछ बढ़ाया जाये।  

--

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें