ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की हुई समीक्षा, 2 फार्म हुए निरस्त, नही आई कोई आपत्ति, नाम वापसी के बाद होगा प्रतीक चिन्हो का आवंटन

Admin

Tue, Oct 31, 2023

सरदारपुर। विधानसभा निर्वाचन के तहत 31 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की गई। जिसमें में 2 नामांकन फार्म निरस्त हुए है। कुल 5 प्रत्याशियो के 8 आवेदन मान्य हुए है। जिसमे से 3 प्रत्याशियो द्वारा 2-2 फार्म भरे थे, उनमें से एक-एक फार्म स्वतः ही मर्ज हो जाएगा।
विधानसभा निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की गई। इस दौरान अभ्यर्थी जमना भूरिया तथा रमेशचंद्र ग्रेवाल के नामांकन फार्म के साथ पार्टी के ए तथा बी फार्म नही होने से उनके फार्म निरस्त हुए है। अभ्यर्थी वेलसिंह भूरिया, प्रताप ग्रेवाल, राजेंद्र सिंह गामड़, तोलाराम गामड़ तथा रेवा शंकर सिंघार के फार्म स्वीकृत हुए है। समीक्षा के दौरान किसी तरह के दावे आपत्ति नहीं आए हैं। 2 नवंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 2 नवंबर दोपहर 3 बजे पश्चात अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें