ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: उच्चतम सुरक्षा मानकों को कायम रखने एम.पी. ट्रांसको प्रतिबद्ध---- तिवारी, मेंटेनेन्स कार्मिकों के लिये हिन्दी में तैयार की गई नई सुरक्षा नियमावली

Admin

Fri, Aug 23, 2024

जबलपुर। एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने जीरो एक्सीडेंट और सुरक्षा सर्वोपरि लक्ष्य को कायम रखने की दिशा में एक और उल्लेखनीय कदम आगे बढ़ाते हुये हिन्दी में सुरक्षा नियमावली (सेफ्टी मैनुअल) विकसित किया है। गत दिवस जबलपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी, मुख्य अतिथि निवर्तमान मुख्य अभियंता के.के. मूर्ति, ने इस सुरक्षा नियमावली (सेफ्टी मैनुअल) का विमोचन किया। आई.ई. रूल्स -1956, इंडियन इलेक्ट्रिक सिटी एक्ट-2003, सी.ई.ए. रेगुलेशन्स -2010 एवं ग्रिड कोड के अंतर्गत सुरक्षा संबंधित गाइडलाइनों के अनुसार विकसित की गई यह सुरक्षा नियमावली (सेफ्टी मैनुअल) एम.पी. ट्रांसको के 41,000 सर्किट कि.मी. से अधिक की ट्रांसमिशन लाईनों एवं 416 एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनो में मेंटेनेन्स करने वाले कार्मिकों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर तैयार की गई है।


इस सुरक्षा नियमावली के विमोचन पर अपने संदेश में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने उम्मीद जाहिर की, कि कंपनी के जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को कायम रखने यह सुरक्षा नियमावली (सेफ्टी मैनुअल) बहुत उपयोगी साबित होगा। इस नियमावली को बनाने के लिये किया गया प्रयास सराहनीय है और यह उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाये रखने के लिये एम.पी. ट्रांसको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मैंटेनेन्स से जुड़ा हर कार्मिक अत्यंत समर्पण के साथ नियमावली के दिशा -निर्देशों का पालन करेगा।

एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव के मार्गदर्शन में अभियंतागण अतुल नावर, दीपक कुमार, चंद्रकांत श्रीवास्तव एवं जितेन्द्र तिवारी की टीम ने इस सुरक्षा नियमावली (सेफ्टी मैनुअल) को तैयार किया है। यह सुरक्षा नियमावली (सेफ्टी मैनुअल) डिजीटल, प्रिंट दोनो वर्जन मे तैयार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें