ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सैकड़ों पक्षकार हुये लाभान्वित, दो करोड़ से अधिक के अवार्ड हुये पारित

Admin

Sat, Sep 14, 2024


सरदारपुर। शनिवार को न्यायालय परिसर सरदारपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल ने द्वीप प्रज्वलित कर एंव मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश  राधा किशन  मालवीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक   राम अवतार पटेल  भूपेंद्र यादव श्रीमती आकांक्षा यादव महेंद्र सिंह मेहसन अभिभाषक संघ अध्यक्ष  कमल किशोर वैष्णव सचिव  दिलीप सिंह भदोरिया  भूपेंद्र जोशी सचिन बैरागी  झमक लाल चोधरी  सूर्य प्रकाश पंडित एवं न्याआयालय कर्मचारी व पक्षकार उपस्थित थे। लोक अदालत मे न्यायालय मे लंबित आपराधिक ,चेक बाउंस,क्लेम,सिविल,विद्युत आदि के कुल 186 प्रकरणो का निराकरण किया गया। जिसमे 21638929 रूपये का सेंटल मेंट हुआ और अवार्ड किये गये। लोक अदालत मे 579 पक्षकार लाभान्वित हुये। तथा प्री लिटिगेशन  के कुल 228 प्रकरण रखे गये थे। जिनमें से 74 का निराकरण हुआ और 765892 रुपये का अवार्ड पारित कर 74 पक्षकार लाभान्वित हुये। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें