ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: चिराखान में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 15 अप्रैल से

Admin

Tue, Apr 11, 2023

चिराखान। गांव के शिव मंदिर व बाबा रामदेव मंदिर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय श्री श्री 108 स्वामी परमानंद जी महाराज की परम शिष्या प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी श्याम लता दीदी (वृंदावन धाम) के मुखारविंद से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा संतोषी माता मंदिर से शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी । श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। एवं भागवत कथा के तीसरे दिन रात्रि मे गायक कलाकार कृष्ण राव की मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । एवं भागवत कथा के चैथे दिन रात्रि मे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें नलखेड़ा (आगर)के प्रसिद्ध हीरालाल व पन्नालाल की मंडली द्वारा रात्रि 8 बजे से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं कथा के पांचवें दिन महिला कलाकारों द्वारा रात्रि में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । आयोजन को लेकर समूचे अंचल में खासा उत्साह व्याप्त है। इस प्रकार से भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे जिसमें आयोजक समिति ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनाने एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें