ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: मोरगांव प्रीमियर लीग का हुआ समापन,दरबार (लंकेश) 11 बनी विजेता केके 11 रही उपविजेता

Admin

Thu, May 18, 2023

सरदारपुर। समीपस्थ ग्राम मोरगांव में रात्रिकालीन मोरगांव प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन किया गया । जिसमें क्रिकेट स्पर्धा के 12वे दिन फाइनल मुकाबला दरबार (लंकेश) 11 एवम केके 11 के बीच दूधिया रोशनी में खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए केके 11 ने निर्धारित 10 ओवर में 92 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए दरबार (लंकेश) 11 ने 2 ओवर शेष रहते ही 93 रन बनाते हुए फाइनल मुकाबले पर अपना कब्जा जमा लिया!

विजेता टीम दरबार (लंकेश) 11 को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की ओर से 21 हजार रुपये एवम उपविजेता टीम केके 11 को सरपंच अनिता आत्माराम सिंगार की ओर से 11 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई! साथ ही स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ग्रीन वेली स्कूल इलेवन को जनपद प्रतिनिधि पिंटू मकवाना की ओर से 5100 रुपये एवम चैथा स्थान प्राप्त करने वाली भाटिया इलेवन को उपसरपंच धर्मेंद्रसिंह पटेल की ओर से 4100 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई!

स्पर्धा में मेंन आफ द सीरीज का पुरस्कार गोपाल सिनम, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार बापूसिंह पटेल, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार रवि वीर पटेल को दिया गया! स्पर्धा की विजेता, उपविजेता सहित ट्रॉफी शुभम कृषि सेवा केंद्र मोरगांव द्वारा दी गई!

समापन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजू पुरोहित, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू मकवाना, सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम सिंगार, उपसरपंच धर्मेंद्रसिंह पटेल, बब्बूसिंह राजपूत, उदयसिंह पटेल, विष्णु पटेल आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी धीरज पाटीदार द्वारा दी गयी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें