ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कुल का निरीक्षण, कहा गुणवत्ता युक्त एवं प्राक्कलन अनुसार कार्य किया जाए

Admin

Thu, Nov 14, 2024
    सरदारपुर  -  विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा गुरूवार को सरदारपुर मे निर्माणाधीन सीएम राईज स्कुल का निरीक्षण किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण कंपनी के उपयंत्री एवं कर्मचारियो को गुणवत्ता युक्त एवं प्राक्कलन अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भूतल पर चल रहे निर्माण कार्यो एवं टेस्ट लेब का निरीक्षण किया। सीएम राईज स्कुल के लिए 5.31 एकड भूमि मे 21488.81 वर्ग मीटर मे निर्माण होगा, जिसकी लागत 28.82 करोड रूपये है। जिसमे 2707.5 वर्ग मीटर मे भूतल पर निर्माण कार्य प्रगतिरत है, 2707.5 वर्ग मीटर मे प्रथम तल एवं 2707.5 वर्ग मीटर मे द्वितीय तल पर भी निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त सीएम राईज स्कुल मे 450 वर्ग मीटर मे इण्डोर स्पोर्टस/मल्टी परपस हाॅल, 91 वर्ग मीटर मे किचन का निर्माण होगा। इस सीएम राईज स्कुल मे 44 कक्ष, 5 प्रयोगशाला, 1 पेट रूम सहित सर्वसुविधा युक्त शौचालय का निर्माण किया जाएगा। खेल गतिविधीयो के लिए मुख्य मैदान सहित बास्केटबाल ग्राउण्ड का भी निर्माण होगा। शारीरिक गतिविधीयो के लिए अलग से कक्ष बनाया जाएगा। सीएम राईज स्कुल का निर्माण कार्य 1 जुलाई 2024 से प्रारंभ हुआ जिसकी कार्य अवधि 18 माह की है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल, सीएम राईज स्कुल के प्राचार्य जब्बरसिंह पटेल, माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक राजेन्द्र ग्रेवाल, निर्माण एजेन्सी मध्यप्रदेश भवन निर्माण के उपयंत्री (वेबकोस) अंकित परवार, निर्माण कंपनी के उपयंत्री मनोजकुमार शर्मा, ठाकुरसिंह धारवे, अजहर शेख, पूर्व पार्षद देवकरण यादव, कैलाश यादव आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें