ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: चुनार बांध मे शिवराज सरकार के 50 प्रतिशत कमीशन की पोल खुल रही है- विधायक प्रताप ग्रेवाल

Admin

Fri, Sep 8, 2023

सरदारपुर। वर्षा के चलते सरदारपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपलियाभान क्षेत्र में बने करीब 25 करोड़ की लागत से बना चुनार बांध के पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट का गहरा गड्ढा हो गया। यह खबर क्षेत्र के विधायकं प्रताप ग्रेवाल को मिली तो वें मौके पर पहुंचे। विधायक ग्रेवाल ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरा है।

विधायक ने कहा कि 50 प्रतिशत के आरोप सत्य होते दिख रहे है वही भाजपा सरकार ने कारम डेम के बाद चुनार बांध में भ्रष्टाचार किया है। इसकी जांच की जाना चाहिए। क्योंकि ग्रामीणों द्वारा बांध की पाल पर मिट्टी बहने की शिकायत अधिकारियों पूर्व मे भी की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्य नहीं किया गया।

इसके दुष्परिणाम से कच्ची मुरम का भराव हो गया है, शासन प्रशासन लीपापोती में लगा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ जेसीबी के माध्यम से पाल हुए गड्ढे को भरने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें