ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजोद का औचक निरीक्षण किया,ड्रेसिंग रूम नही होनेे से महिला प्रसाधन के बरामदे मे हो रही घायलो की ड्रेसिंग

Admin

Wed, Aug 7, 2024

सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजोद का औचक निरीक्षण किया गया। विधायक ग्रेवाल दोपहर 1 बजे बाद स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे जहा पर डाॅक्टर राहुल यादव से चर्चा की। स्वास्थ्य केन्द्र मे ड्रेसिंग रूम नही होने से महिला प्रसाधन के बरामदे मे ही अस्थाई ड्रेसिंग रूम बना दिया गया जिससे महिलाओ को प्रसाधन मे परेशानियो का सामना करना पड रहा है। बाॅउण्ड्रीवाल नही होने से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है चिकित्सक निवास भी जर्जर अवस्था मे है। कम्पयुटर कक्ष एवं टेली मेडिसन कक्ष एक ही रूम मे संचालित किया जा रहा है। नसबंदी, आपरेशन थियेटर के संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद उच्च स्तर से अनुमति नही मिलने के कारण नसंबदी एवं आपरेशन सुविधा प्रारंभ नही हो रही है। डाॅक्टर राहुल यादव, सैक्टर सुपरवाईजर रमेश भूरिया द्वारा विधायक ग्रेवाल को स्वास्थ्य केन्द्र मे उपलब्ध संसाधनो एवं आवश्यक संसाधनो, आवश्यक कार्यो की जानकारी दी गई। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि राजोद स्वास्थ्य केन्द्र पर आवश्यक संसाधनो एवं आवश्यक कार्यो के लिए शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, मण्डलम अध्यक्ष बद्रीलाल सेकवाडिया, युवक कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष दशरथ नायमा, कैलाश कटारा, रायचंद डामर, दशरथ धाकड, नारायण गाजी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें