ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक नरेंद्र वास्केल का स्थानांतरण निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Admin

Tue, Jul 11, 2023

सरदारपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे दौरे के दौरान विकासखंड सरदारपुर मे संचालित विभिन्न आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह द्वारा ज्ञापन सौंपकर विकासखण्ड प्रबंधक नरेन्द्र वास्केल का स्थानांतरण निरस्त कर विकासखंड सरदारपुर मे ही पदस्थ रखने की मांग की है। ज्ञापन मे बताया गया है कि वर्तमान मे सरदारपुर मे विकासखंड प्रबंधक के रूप मे दिनेश डोडिया को पदस्थ हेतु आदेश जारी किया गया है

दिनेश डोडिया पूर्व मे भी सरदारपुर विकासखंड मे प्रबंधक के रूप मे पदस्थ थे इनके द्वारा विभिन्न वित्तीय अनियमितता की गई थी महिलाओं के साथ अभद्रता की जाती थी जिसकी वजह से दिनेश डोडिया का स्थानांतरण अन्यत्र स्थान पर किया गया था। लेकिन एक बार फिर दिनेश डोडिया का स्थानांतरण सरदारपुर विकासखंड मे किया गया है जिससे स्व सहायता समूह की दीदियों मे गहरा आक्रोश व्याप्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा नरेंद्र वास्कले को ही सरदारपुर विकासखंड मे प्रबंधक के रूप मे पदस्थ करने की मांग की है।

इस दौरान सांवरिया आजीविका महिला संकुल संगठन धुलेट, जय नरसिंह महिला संकुल संगठन सरदारपुर, पहल आजीविका संकुल संगठन राजगढ़, नारी शक्ति संकुल संगठन अमझेरा की महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें