ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: हार्टफूलनेस संस्था हैदराबाद के प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से दिया जा रहा ध्यान योग एवं आध्यात्म का प्रशिक्षण

Admin

Mon, May 22, 2023

पेटलावद । म.प्र. जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में हार्टफूलनेस संस्था हैदराबाद के प्रशिक्षकों द्वारा दिनांक 22 से 24 मई तक तीन दिन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से प्रत्येक गांव में ध्यान योग एवं आध्यात्म का प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रथम चरण में सेक्टर बामनिया के विभिन्न ग्रामों से कार्य प्रारंभ किया गया है, प्रशिक्षको ने बताया कि इस प्रकार के अध्यात्म ,ध्यान के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास होता है व व्यक्ति अपने जीवन में ध्यान को अपनाते हुए करें।


आज प्रथम दिवस पर ग्राम अनंतखेडी, रूपगढ़, अमरगढ़, मुल्थानिया, बामनिया, दुलाखेड़ी, नाहरपुरा, असालिया, उन्नई, कोदली बावड़ी पंचायत और समस्त ग्रामों में ध्यान प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख दिनेश परमार, मेंटर विनोद बाफना, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष व सचिव,सीएमसीएलडीपी के छात्र एवम् ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेते हुए ध्यान योग प्रशिक्षण का प्रथम दिवस का सत्र संपन्न हुआ उक्त प्रशिक्षण में लगभग प्रत्येक ग्राम से 40 से 50 ग्रामीणों द्वारा योग ध्यान साधना की गई। एवं कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्रामीण जनों द्वारा नशा मुक्ति, जल संरक्षण बचाने हेतु संकल्प लिया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें