ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मलेरिया जागरूकता रथ को किया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,सीबीएमओ ने कहा बारिश मे घरो के आसपास जल जमाव नही होने दे

Admin

Wed, Jun 19, 2024


सरदारपुर। हर साल जून माह में मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत बीएमओ डाक्टर शीला मुजाल्दा तथा वरिष्ठ चिकित्सक एम एल जैन के निर्देशन पर मलेरिया जागरूकता रथ को बुधवार के दिन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो पूरे क्षेत्र में घूम कर लोगों को जागरूक करेगा। बारिश में मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रथ रवाना किया गया। घर के आस-पास, जल -जमाव को रोकने और स्वच्छता का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी की उपस्थित थे।

बीएमओ डाक्टर शीला मुजाल्दा ने बताया कि मानसून के प्रारंभ होने और मानसून के बाद बड़े पैमाने पर मच्छर पनपते हैं जिससे मलेरिया एवं डेंगू का प्रसार अधिक होने की संभावना रहती है। इसलिए मानसून प्रारंभ होने के पूर्व जून में जन- मानस को वेक्टर जनित रोगों के प्रति जन जागृति लाने के उद्देश्य से मलेरिया निरोध गतिविधियां पूरे माह में की जाती हैं। इस मौसम में अपने घर कार्यालय के आसपास जल -जमाव नहीं होने दें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। उनके समय नीम की पत्तियों का उपयोग करें। साथ अपने घर एवं छत पर रखी पानी की टंकी को ढक कर रखें हर सप्ताह कूलर टंकी मटके गमले पशु पक्षी के पीने के पानी के कंटेनर आदि जिस किसी भी बर्तन में या नारियल के खोल टायर तथा कलर में एक सप्ताह से ज्यादा पानी भरा हो उसे खाली कर पुनः साफ कर भरने की बातें बताई गई। तथा आसपास जल जमाव की स्थिति निर्मित हो तो उसे खाली कर उसमें टीमों खास या गाड़ी का जलाल डालने की सलाह दी गई।

बुखार आने पर तुरंत अस्पताल जाएं अपने खून की जांच करवाई मलेरिया निरोधक मांह के दौरान वाहक जनित रोग नियंत्रण की गतिविधियां चलाई जाएगी।
इस दौरान बीपीएम राजू सिंह गडरिया, डा दीपक सोलंकी, डा सचिन त्रिवेदी,, बीसीएम उल्लास पाटीदार, बिईई संजय सिंगार, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र चैधरी (एमटीएस) के द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें