ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: माही मुख्य बांध हुआ लबरेज,दोपहर मे 1 बजे खोलेगे एक गेट आधा मीटर,निचे के क्षेत्र मे मुनादी करवाकर किया सतर्क

Admin

Fri, Sep 15, 2023

सरदारपुर। बारिश का आंकड़ा भले ही 30 इंच को पार नही कर पाया हो। लेकिन पडोसी जिले झाबुआ की पेटलावद तहसील के किसानों के लिए राहत भरी खबर है की माही मुख्य बांध लबरेज हो गया है। बांध मे निरंतर पानी की आवक हो रही है जिसके चलते आज दोपहर मे 1 बजे जल लेवल मेंटेन करने के लिये बांध का एक गेट 0.50 मीटर खोलकर जल निकासी की जायेगी।


जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने इस संबंध मे पत्र जारी करते हुये बताया की माही मुख्य बांध का जलस्तर आज 541.10 मीटर के लेवल पर पहुंच चुका है। बांध मे निरंतर पानी की आवक हो रही है जिसे देखते हुए दोपहर मे 1 बजे बांध का एक गैट 0.50 मीटर के लेवल तक खोल कर जल निकासी की जायेगी।

इस दौरान 2217 घनफीट प्रति सेकंड की दर से माही नदी मे पानी प्रवाहित किया जायेगा। इस स्थिति को देखते हुये बांध के स्पिलवे से लगाकर नीचे के क्षैत्र मे स्थित गांवों मे मुनादी कराकर नदी मे आवागमन नहीं करने की सलाह भी दी गई है। वैसे गेट खोलने के पूर्व सायरन बजाकर अलर्ट भी किया जायेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें