ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: माही टापु और साहब फिर चला अंदरूनी चर्चा का दौर,जानकार जुटा रहे फंड और खर्च राशी की जानकारी,आज दौरे पर आ रहे कैबिनेट मंत्री से हो सकती हे साहब की शिकायत ?

Admin

Tue, May 20, 2025
सरदारपुर । सरदारपुर मे सेवानिवृत्ति की दहलीज पर खडे एक विभाग प्रमुख के चर्चे इन दिनो सुर्खियो मे बने हुये है। सुत्र बताते है की साहब के पास जहा दोनो हाथो मे लड्डु है तो साहब खर्चे करने मे भी नही हिककिचाते है चाहे राशी खर्च करने के लिये निती नियमो को भी ताक पर रख दो ? सुत्रो की माने तो साहब जब पदस्थ हुये तो क्षैत्र की भौगोलिक स्थिती जानने के लिये भ्रमण पर निकल गये। साहब जब माही डेम पर बने टापु पर गये तो टापु साहब को अच्छा लगा। वैसे तो टापु पर हरियाली कम और आंधी झाडा अधिक रहता है। लेकीन टापु के बीच मे एक बिल्डीग भी बनी हुई है। फिर क्या था साहब ने हरियाली को खुबसुरत बनाना तो दुर बल्कि बिल्डीग को अंदर से खुबसुरत बनाने का सोचा। सुत्र बताते है की साहब ने इसके लिये जोड तोड लगाया और एक निधी से कुछ लाख की राशी मंजुर करवा दी। और बिल्डिंग के अंदर फ्रेब्रिकेशन का एक रूम तैयार हो गया और आगंतुकों के आराम के लिये वहा पर बैड एंव कुर्सियों की व्यवस्था भी करवा दी। वैसे क्षेत्र के लोग काफी चतुर चालक है। बाकी तो सब समझ ही चुके होगे। वैसे कुछ लोग तो यह पता कर रहे है की उक्त निर्माण के लिये राशी किस फंड से आई और कितनी खर्च की गई अब देखना हैै की साहब के रिटायरमेंट के पहले टापु का यह रहस्य खुलता है या फिर .............। सूत्रों की माने तो आज सरदारपुर विधानसभा के गांव मिंडा में आ रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को सत्ता से जुड़े नेता ओर जनप्रतिनिधि साहब को लेकर कुछ शिकायत कर सकते हैं ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें