ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व ,शिव बारात शोभायात्रा के रूप में निकाली जायेगी

Admin

Sun, Mar 3, 2024

बरमंडल ।नगर के प्राचीन शिवमन्दिर बगीचा वाले में समिति की एक बैठक आयोजित की गई।समिति के ओमप्रकाश मित्तल ने बताया की महाशिवरात्रि के पर्व के एक दिन पूर्व हल्दी और मेहंदी की रस्म अदायगी का कार्यक्रम रहेगा । महाशिवरात्रि पर नगर में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा । इस अवसर पर हर कोई शिव की भक्ति में और भोलेनाथ की आराधना करेगा । मंदिर समिति द्वारा मंदिर को आकर्षक रूप से लाइट और फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर समिति के ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर गुरुवार को भोलेनाथ को हल्दी मेहंदी की रस्म अदायगी की जाएगी। महाकाल सेवा समिति की महिला मंडल द्वारा इसकी तैयार की जा रही है । शुक्रवार के दिन भोलेनाथ की बारात गणेश मंदिर से निकली जायेगी । जो प्रदोष के समय प्राचीन शंकर मंदिर बगीचा वाले पर पहुंचेगी। यहां पर समिति द्वारा बारात का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। ओर समिति द्वारा बारात के स्वागत में फल व चाय नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। शाम को आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा ।रात्रि में महिला मंडल द्वारा भजन और रात्रि जागरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें