ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: चुनावी साल मे आओ खेले चुनार-चुनार,पिछले एक सप्ताह से चर्चा मे 25 करोड़ का चुनार बांध

Admin

Thu, Sep 14, 2023

सरदारपुर। पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस-भाजपा एवं प्रशासन के बीच चुनार बांध को लेकर कुछ ज्यादा ही हो हल्ला मचा हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे तो चुनावी साल है  ऐसे मे भाजपा एवं कांग्रेस की चुनार-चुनार के खेल मे प्रशासन को भी सतर्क रहना पड रहा है।


चुनार डेम को वैसे तो बने 5 साल हो चुके है। लेकिन चुनावी साल मे चुनार का खेल 8 सितंबर से आरंभ हुआ है। 7 सितंबर की रात  को तेज बारिश के बाद चुनार डैम के स्लूज गेट के समीप मिट्टी का धंसाव हुआ और एक बड़ा गड्ढा हो गया। सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हुआ और प्रशासन तक भी खबर पहुॅची। वैसे पिछले वर्ष कारम बांध के  बाद से प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और स्लूज गेट के समीप हुये गड्डो का भराव कर दिया।

लेकिन यह तो शुरुआत थी डेम के नीचे क्षेत्र मे निवास जनता भी भयभीत थी फिर क्या कांग्रेस ने मोर्चा संभाला और डेम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर  जांच की मांग कर ज्ञापन सौंप दिया।
इसके बाद भाजपा नेताओं ने डेम का निरीक्षण किया और फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ हो गया। सोशल मीडिया पर आरोपों को लेकर कुछ वीडियो भी तेजी से वायरल हो गय।


चुनावी साल मे चुनार चुनार के खेल मे गुरूवार को फिर कांग्रेस एवं ग्रामीणों के द्वारा अलग-अलग ज्ञापन सौपे गये । जिसमे कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन था तो ग्रामीणों ने चुनार डैम को लेकर ज्ञापन सौपा। लेकिन चर्चा यह  थी की चुनावी साल मे सभी चुनार चुनार खेल रहे है।


खैर  जो भी हो लेकिन चुनार बांध के स्लूज गेट पर मिट्टी के धंसाव केे बाद हुए गड्ढे  का असली कारण गर्मी  के दिनो मे बांध के खाली होने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें