ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: शासकीय एकीकृत हाईस्कुल बोला मे हुआ विधीक साक्षरता शिवीर का आयोजन

Admin

Sun, Aug 13, 2023

 

सरदारपुर । शासकीय एकीकृत हाई स्कूल ग्राम बोला मे विधिक साक्षरता  शिविर का आयोजन रखा गया । जिसमें सरदारपुर न्यायालय के प्रथम  जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल , प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पारस कुमार जैन , द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 व न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी महेंद्रसिंह मेहसन,अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष बी.जे. उपाध्याय, अभिभाषक झमकला चोधरी,दिलीप वसुनिया ,प्रवीण शर्मा, आदि  अभिभाषक गण, कर्मचारी गणेश सूत्र कार  , पैरा लीगल वालंटियर राखी माली ,संतोष  डामेचा ,सुनीता सोलंकी ,दुर्गा वर्मा, ग्राम पंचायत बोला के सरपंच धूलचंद भाबर व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में तहसील विधिक साक्षरता प्राधिकरण के अध्यक्ष निरंजन कुमार पांचाल व प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश पारस कुमार जैन द्वारा  विधि संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा अभिभाषक झमक लाल चौधरी ने छात्र छात्राओं को कानून का किस प्रकार पालन करना चाहिए छात्र-छात्राओं से प्रश्न कर इन तथ्यों को समझाया, अभिभाषक संघ अध्यक्ष उपाध्याय ने धर्म नीति सिद्धांत के आधार पर अनमोल जीवन जीने की कला की ओर छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अतिथियों, छात्रों व स्कूल स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गांधीजी के चित्र पर पूजन माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गई । कार्यक्रम संचालन प्रवीण शर्मा अभिभाषक ने व आभार स्कूल प्राचार्य कनीराम डीडवानिया द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें