ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: खिलेड़ी मे ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किया फॉगिंग कार्य

Admin

Sat, Dec 2, 2023

जगदीश चौधरी* खिलेडी।गाँव खिलेड़ी में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए बदनावर स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर के निर्देश पर आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र खिलेड़ी के सीएचओ डॉ. दिलीप राठौर एवं स्वास्थ्य विभाग की टिम के द्धारा गाँव  में फॉगिंग कार्य करवाया ज्ञात हो कि खिलेड़ी में शीत ऋतु के चलते कई जगह नालियों औऱ पानी भरे गड्डो में मच्छरों के लार्वा और मच्छर पनपने लगे थे जिस पर ग्रामीणों में डेंगू और अन्य वायरल बुखार की दहशत फैल रही थी और कुछ रोगियों को निजी संस्थानों के डॉक्टर ने डेंगू का मरीज बताते हुए गाँव मे और भय का माहौल निर्मित कर दिया था। इस पर सीएचओ खिलेड़ी ने बुखार और अन्य वायरल फैलाने वाले कारक की जड़ मच्छर के लार्वा पर पंचायत खिलेड़ी सचिव की मदद से फॉगिंग मशीन से घात किया और मछरों के उतपत्ति केंद्र पर जन्म ले रहे लार्वा को नष्ट करने का प्रयास किया है। वही सीएचओ डॉ दिलीप राठौर, सरपंच अजोध्याबाई व सचिव कैलाश जी निगम का  कहना है कि रोगियों के बारे में दहशत फैलाने का प्रयास कम किया जाना चाहिए किसी को सामान्य वायरल बुखार भी हो सकता है और गम्भीर रूप से आदमी बीमार भी हो सकता है अतः प्रत्येक ग्रामीण की यह जिम्मेदारी होती है कि वह मच्छरों जनित रोगों के प्रति सजग रहे बुखार सामान्य भी हो तो भी आदमी ज्यादा दिन तक बीमार रह सकता है निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत विभाग हमेशा खिलेड़ी की जनता के स्वास्थ्य हित को लेकर सक्रिय रहेगा जरूरत पड़ने पर और दवाई का स्प्रे करवा दीया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें