ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: कबड्डी संयम और साहस का खेल है - पंडित छोटू शास्त्री , अंतर विधालयिन कबड्डी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन 

Admin

Thu, Jan 16, 2025
    अमझेरा। संयम और साहस से ही विजय मिलती है , कबड्डी संयम और साहस का खेल है इसकी जड़े प्राचीन और वैदिक काल से जुड़ी हुई है ,भारतीय संस्कृति और सभ्यता मे कबड्डी का महत्वपूर्ण स्थान होकर यह हमारा अति प्राचीन खेल है। कबड्डी खेलने से शरीर का अच्छा व्यायाम होता है उक्त बाते जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने अमझेरा के सरस्वती शिशु मंदिर मे केशरी कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित अंतर विधालयिन कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण मे कही। कार्यक्रम मे अमझेरा सरपंच मनु बाई मकवाना, उप सरपंच अर्जुन मोहनिया आदि अतिथि के रूप मे शामिल हुए। केशरी कबड्डी क्लब के विजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए अंतर विधालीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अमझेरा नगर के रायल एकेडमी, शा उ मावि, मंगलम पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, एक्सीलेंट स्कूल कि टीमों ने भाग लिया। तिन अलग अलग ग्रुप बनाये गये जिसमे कक्षा 6 टी, 7 वी ,8 वी एवं 9 वी 10 वी और कक्षा 11 वी , 12 वी के खिलाड़ियों के बिच मैच हुए तीनो हि ग्रुप मे रायल एकेडमी कि टीम विजेता रही जिन्हे सरपंच मनुबाई मकवाना द्वारा 2100 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विजेताओं को ट्राफी अर्जुन मोहनिया के द्वारा प्रदान कि गई। इस दौरान हार्दिक शर्मा, आयुष पंडित, अपूर्व शर्मा आदि अन्य उपस्थित रहे।      

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें