ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: समाज के हित मामलों को हमेशा प्रमुखता से उठाया राजगढ़ के पत्रकारों ने --- शास्त्री,प्रेस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारणी का गठन व शपथ समारोह हुआ संपन्न

Admin

Sat, Apr 26, 2025
राजगढ़। राजगढ़ की पत्रकारिता जिला ही नही बल्कि प्रदेश तक पहचानी जाती हैं, यहाँ के पत्रकारों ने हमेशा अपनी पत्रकारिता निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ कि हैं। समाज हित के मामलों को राजगढ़ के पत्रकारों ने हमेशा प्रमुखता से उठाया है। उक्त विचार धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने शुक्रवार को राजगढ़ के बैंकट हॉल में आयोजित प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ समारोह के दौरान पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है। और वर्तमान समय मे पत्रकारो के सामने अनेक चुनोतियाँ होने के बावजूद भी वह अपनी पत्रकारिता कर रहा हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक भंडारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता को ईमानदारी के साथ करे तथा समाज हित के कार्यो को ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास करें। वही वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक वीरेंद्र जैन ने पत्रकारों से कहा कि संगठित होकर प्रेस क्लब को नई ऊंचाईयो तक ले जाना हैं। यूवाओ के हाथ मे प्रेस क्लब का जो दायित्व सौपा है। निश्चित ही प्रेस क्लब नए आयामों में स्थापित कर समाज में नई चेतना व जाग्रति लाएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक गोपाल माहेश्वरी, गोपाल सोनी, सुनील बाफना, निवर्तमान अध्यक्ष अजय जैन ने भी अपने विचार रखें। शपथ समारोह के पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान दिवंगत आत्माओ को मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी तथा भारत सरकार से मांग की गई कि आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन - राजगढ़ प्रेस क्लब के संरक्षकों एवं धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री की उपस्थिति में राजगढ़ प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने अपनी कार्यकारिणी में शैलेंद्र पँवार को सचिव, सह सचिव विनोद सीरवी को बनाया गया। इसी के साथ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भंडारी एवं हुकमसिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष नीलेश सोनी तथा मीडिया प्रभारी का दायित्व अक्षय भंडारी को सौपा गया। आयोजन में प्रेस क्लब राजगढ़ के विपिन पांडेय, गौरव दुबे, प्रभु रेवर, सुंदर सिंह हाड़ा, हिम्मत बारोड़, दीपक प्रजापत, अभिषेक राठौड़ सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के परामर्शदाता दीपक जैन ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें