ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: नया भारत नया विधान ,नवीन अपराधिक अधिनियम की दी जानकारी

Admin

Mon, Jul 1, 2024


अमझेरा। आज से पूरे देश मे प्रारम्भ हुए नए कानून के संबंध मे पुलिस थाना परिसर मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदारपुर एस डी ओ पी आशुतोष पटेल के द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे मे विस्तार से अलग अलग उदाहरण देकर समझाया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि, रायल एकेडमी, महाराव बख्वार सिह उ मा विद्यालय के विधार्थी, शिक्षक, ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बारिया ने नए कानून मे हुए बदलाओ के बारे मे समझाया गया।
पहली बार देखी हवालात
कार्यक्रम समापन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा एस डी ओ पी पटेल से कहा की हमे भी पुलिस थाने को अंदर से देखना है जिसके बाद विधार्थीयो को लेकर एस डी ओ पी पटेल, थाना प्रभारी बारिया एवं पुलिस स्टॉफ ने पूरे थाने का भ्रमण करवाया, सीसी टी नी एस, मालखाना, हवालात, थाना प्रभारी कक्ष, विवेचक कक्ष आदि को देखर बच्चे उत्साहित हुए एवं तरह तरह के प्रश्न किये जिसका अधिकारियो ने जवाब दिया। कार्यक्रम मे जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, भगवानदास खंडेलवाल, मुरली कुशवाह, सदर शोकत पटेल आदि अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें