ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: जनता से सीधे जुडाव के साथ रामसिंह मेडा सरदारपुर विधानसभा मे सक्रिय,जनसेवा केंद्र के माध्यम से करेगे जनसेवा ,8 सितंबर को इंडेक्स संजीवनी योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सभी प्रकार की जांच और ऑपरेशन होगे निःशुल्क

Admin

Sun, Sep 3, 2023

सरदारपुर। सेवानिवृत्त एसडीओपी रामसिंह मेडा सरदारपुर विधानसभा मे सक्रियता के साथ सीधे जनता से जुड़ाव कर रहे है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामसिंह मेडा लगातार विधानसभा मे सक्रिय हो गये है। सरदारपुर नगर मे जन सेवा केंद्र की स्थापना कर जनता की समस्या के समाधान के साथ उनके सुख दुख मे काम आने का संकल्प लेकर धरातल पर उतरकर जनता से सीधा जुड़ाव कर रहे है।


इसी कडी मे रामसिंह मेडा ने 8 सितंबर को जन सेवा केंद्र पर निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। श्री मेडा ने बताया की इंडेक्स संजीवनी योजना के तहत उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा । जिसमे इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इंदौर के चिकित्सक अपनी सेवाएं देगे।


श्री मेडा ने बताया की माही मार्ग सरदारपुर पर भाजपा के जन सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा जिसमें मरीजों का परीक्षण किया जाएगा परीक्षण के उपरांत भर्ती होने पर सभी प्रकार की जांच एवं ऑपरेशन निःशुल्क रहेगे।

जिसमे एक्स रे सोनोग्राफी,सामान्य खून पेशाब की जांच,सीटी स्कैन,एमआरआई जैसी जांच होगी वही हार्निया,पथरी,अपेंडिक्स,नाक कान गले संबधी ऑपरेशन,मोतियाबिंद  ऑपरेशन,महिलाओं की बच्चेदानी के ऑपरेशन कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के छोटे बडे ऑपरेशन शिवीर के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क रहेगे। मरीज को केवल दवाइयों एवं इंप्लांट का खर्च वहन करना पडेगा।

शिविर मे हृदय रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग  विशेषज्ञ,चर्म रोग विशेषज्ञ आदि विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें