ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,शान से लहराया तिरंगा,खेल परिसर मैदान पर विधायक ग्रेवाल ने ध्वजारोहण कर ली सलामी

Admin

Tue, Aug 15, 2023

सरदारपुर। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ उल्लास के साथ मनाई गई। शासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयो  पर शान से तिरंगा लहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थानीय खेल परिसर मैदान पर हुआ । जहा पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एसडीएम कार्यालय,तहसील कार्यालय एवं उप जेल सरदारपुर पर तहसीलदार मुकेश बामनिया ने ध्वजारोहण किया।

जनपद पंचायत पर जप अध्यक्ष झगुडीबाई सिंघार ने ध्वजारोहण किया। एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक  स्वास्थ केंद्र पर सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा ने तिरंगा फहराया। गांधी प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल ,नगर परिषद कार्यालय पर प्रभारी सीएमओ कविता जमरे,देश प्रेमी चैक पर जय प्रकाश शर्मा एवं प्रमोद राज जैन ने ध्वजारोहण किया।

कन्या उमावि पर प्राचार्य जीपी शर्मा,जल संसाधन कार्यालय पर एम.ए. सिद्दीकी,आरईएस कार्यालय पर एसडीओ ललित वैद्य,पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर एसडीओ एलएन राठौर ने ध्वजारोहण किया। सीएम राइज विद्यालय पर प्राचार्य  ने ध्वजारोहण किया। 
-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें