ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का आन्दोलन स्थगित,  हम सब राष्ट्र और भारतीय सेना के साथ है- खान

Admin

Mon, May 12, 2025

सरदारपुर। भारत-पाकिस्तान के वर्तमान में परिस्थितियो को देखते हुए प्रदेश स्तर के अन्तर्गत जिले व तहसील पर 13 मई को होनेवाले विभिन्न मांगों को लेकर प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन का आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है। हम पहले राष्ट और भारतीय सैना के साथ है। यह बात संभागीय प्रोग्रेसिव एसोसिएशन पेन्शनर्स के अध्यक्ष हांजी अब्दुल रशीद खांन सरदारपुर ने कही। खांन ने बताया कि यह निर्णय प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन के प्रान्ताध्यक्ष ओपी बुधोलिया द्वारा लिया गया है। हमे खुशी है कि भारत सरकार एवं हमारी आमीँ द्वारा पाक स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर द्वारा स्ट्राईक कर पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्ताबूद कर दिया। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भारत सरकार ओर सेना के द्वारा की गई इस साहसिक कार्यवाही की प्रशंसा करता है। ऐसी तनाव परिस्थितियों में पेन्शनर्स एसोसिएशन सेनाध्यक्षों ओर सैनिकों के साथ है, उनके प्रशंसनीय कार्य को प्रणाम करते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें