ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

: जनपद पंचायत की साधारण सभा मे हुआ हंगामा,सदस्यों ने सीईओ पर अवैध उगाई तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए,सदस्य  बोले सीईओ के कारण सरकार की हो रही बदनामी कलेक्टर से हटाने की मांग

Admin

Fri, May 9, 2025
​
सरदारपुर। सरदारपुर में जनपद पंचायत में शुक्रवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि समेत जनपद​ सदस्यों ने जनपद सीईओ मलखान सिंह कुशवाहा पर अवैध रूप से उगाई तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद जनपद सीईओ बैठक से उठकर चले गए। जिसके बाद जनपद सदस्यों ने बैठक कक्ष से बहार आकर मीडिया को पूरे मामले की जानकारी देते हुए जनपद सीईओ पर कई आरोप लगाए। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जनपद पंचायत में साधारण सभा की बैठक थी। जिसमे जनपद सीईओ ने अवैध वसूली के लिए जनपद सदस्यों को बदनाम कर रखा है। किसी भी प्रकार का कार्य करने के लिए जनपद सीईओ द्वारा अवैध वसूली की जाती हैं। उन्होंने कहा कि हम कलेक्टर से मांग करते है कि जनपद सीईओ को यहां से तत्काल हटाया जाए। वही जनपद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल निनामा ने जनपद सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद सीईओ ने अपने लोगो को अवैध वसूली के लिए पंचायते दे रखी है। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ ने मुझसे भी तालाब स्वीकृति के लिए 2 प्रतिशत की मांग की गई। वही जनपद सदस्य सुखराम पग्गी ने कहा कि जनपद सीईओ सभी ग्राम पंचायतों के सचिव से अवैध वसूली करते हैं। साधारण सभा की बैठक में यह मामला सामने आया है। जनपद सीईओ के इस रवैये से भाजपा सरकार बदनाम हो रही हैं। इनका कहना हैः- मेरे उपर लगाये गये सारे आरोप निराधार है। मलखान सिंह कुशवाह जनपद सीईओ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें