ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे बिछिया में निकाली गई भव्य कलश यात्रा छप्पन भोग लगाकर की गई महा आरती

Admin

Mon, Jan 22, 2024

बडोदिया। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ग्राम बिछिया में भी भव्य कलश यात्रा एवं महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया गया कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं , बलिकाए एवं ग्रामीण जन उपस्थित हुए कलश यात्रा श्री रामदेव जी मंदिर एवं शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर गांव में भ्रमण करते हुए श्री राम मंदिर मैं समापन हुई जिसमें ढोल एवं डीजे पर नृत्य के साथ श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा को सफल बनाया इसके पश्चात श्री राम मंदिर में भी अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण टीवी के माध्यम से दिखाया गया एवं महा आरती कर छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण किया गया इसके पश्चात मां ऊमिया पाटीदार धर्मशाला बिछिया में सभी ग्रामीण जनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया सभी लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया एवं जय श्री राम के नारे लगाकर गुंजायमान किया उक्त जानकारी श्री राम मंदिर बिछिया के पुजारी चेतन शर्मा द्वारा दी गई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें