ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

: संपदा 2.0 मे धार जिले का प्रथम दस्तावेज उप पंजीयक कार्यालय सरदारपुर मे हुआ पंजीकृत,जिला पंजीयक एंव उप पंजीयक ने स्वागत कर सौपे  पंजीकृत दस्तावेज

Admin

Wed, Oct 23, 2024
 
सरदारपुर। संपदा 2.0 के माध्यम से उप पंजीयक कार्यालय मे दस्तावेज पंजीकृत करने की प्रक्रिया बुधवार से विधिवत आरंभ हो गई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन मे उप पंजीयक कार्यालय सरदारपुर पर बुधवार को जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी की उपस्थिति में सरदारपुर उप पंजीयक  ओम प्रकाश दायमा द्वारा  संपदा 2.0 के माध्यम से धार जिले का प्रथम दस्तावेज  पंजीकृत किया गया।  जिसमें जोलाना निवासी  फतेह सिंह पिता महानमहिपाल सिंह का दस्तावेज सेवा प्रदाता सावन कर्मा द्वारा एवं श्याम सुंदर निवासी ग्राम बरमंडल के दस्तावेज को सेवा प्रदाता धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा पंजीयन हेतु तैयार  किया गया, पक्षकारों को तुरंत रंगीन  प्रति जिला पंजीयक  एवं उप पंजीयक  सरदारपुर द्वारा प्रदान की गई । इस दौरान फतेह सिंह एंव श्याम सुंदर का सपत्नि सहित पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया एंव उन्हे दस्तावेज की प्रति सौंपी गई।  पंजीयन के समय सेवा प्रदाता प्रमोद शर्मा, रोहित परमार, हर्षद भंडारी, रोहीत यादव फिरोज खान,  बबलू कुमावत, शिवम शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें