ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजगढ मे पुलिस ने त्यौहारो को लेकर निकाला फ्लैग मार्च,डेरो की सर्चिग करने के साथ किरायेदारो की हुई सघन चैकिग

Admin

Tue, Jul 9, 2024


राजगढ। आगामी त्यौहारो को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारंिसह के निर्देशन में थाना राजगढ़ क्षेत्र में सघन फ्लैग मार्च किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत एवं थाना राजगढ़ के समस्त स्टाफ द्वारा थाना राजगढ़ के प्रमुख मार्गो पर सघन फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा राजगढ़ थाना क्षेत्र के सभी डेरों की सघन चैकिंग की गई, साथ ही होटल, लाज एवं किरायेदारों की चैकिंग की गई। जिन व्यक्तियों द्वारा थाने पर बिना सूचना दिए किराएदारों को रखा गया है उन्हें भी सख्त हिदायत दी गई। राजगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चीता मोबाइल एवं थाना मोबाइल के द्वारा पेट्रोलिंग एवं गस्त की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर थाने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओ से कैमरे लगाने के लिए आग्रह भी लगातार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें