ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: दसाई और अमझेरा मे आरटीओ ने अमले के साथ स्कूली वाहनो को किया चेक,बिना फिटनेस और परमिट के 4 वाहन किये जब्त,17 हजार का जुर्माना भी वसूला

Admin

Mon, Jul 8, 2024

सरदारपुर। नवीन शिक्षा सत्र आरंभ हो चुका है ऐसे मे प्रशासन के द्वारा लगातार स्कूली वाहनों की चैकिग अभियान जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एंव  पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा उपयोग किया जा रहे हैं वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है । इसी कडी मे सोमवार को सरदारपुर तहसील मे अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव द्वारा यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरदारपुर अनुभाग में अमझेरा एवं दसई क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 35 से अधिक वाहनों को चेक किया गया ।चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस बिना परमिट कुल 04 वाहनों को जप्त किया गया। साथ ही समस्त वाहनों में परिवहन के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा संसाधनों की गहनता से चेकिंग की गई जिसके अंतर्गत अग्निशमन यंत्र, फस्र्ट एड बाक्स, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, सेफ्टी विंडो रेलिंग, आपात निकासी द्वार , आदि को चेक किया गया।


अन्य वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत 17000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। आरटीओ हृदेश यादव के अनुसार सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही लगातार की जा रही है अपूर्ण वैध दस्तावेज के वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी साथ ही लापरवाही करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी  हृदेश यादव, सूबेदार रोहित निकम, मधुकर सिसोदिया, प्रदीप, भारत, आरक्षक गंधर्व, आरक्षक नितेश आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें