ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मतदान दल की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका-कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ,मॉडल स्कूल पहुँचकर कलेक्टर ने प्रशिक्षण का जायजा लिया

Admin

Tue, Apr 2, 2024

सरदारपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिये सरदारपुर की मॉडल स्कूल में एक साथ दो-दो सत्रों में प्रशिक्षण आज मंगलवार से शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण 4 अप्रैल तक दो-दो सत्रों में संचालित होगा। मतदान को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा सरदारपुर के मॉडल स्कूल पहुँचे। कलेक्टर ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।

इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि चुनाव प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझें। निर्वाचन संबंधी तमाम जिज्ञासाओं के समाधान के बाद ही प्रशिक्षण हॉल छोड़े। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक बिन्दु के संबंध में लिखित निर्देश जारी किए गए है जिसका अध्ययन कर शत प्रतिशत पालन कराया जाना है। मतदान दल की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसके लिए मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से भली भांति अवगत होना आवश्यक है।

कलेक्टर ने कहा कि मतदान के पूर्व की तैयारियों से लेकर मतदान दिवस तथा मतदान का समय समाप्त होने के पश्चात मतपत्र लेखा तैयार करने की जानकारी तक से अवगत होना आवश्यक है। मतदान दल में तैनात सभी शासकीय सेवक ईव्हीएम संचालन का पर्याप्त अभ्यास कर लें। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम मेघा पंवार, तहसीलदार मुकेश बामनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। स्वीप सहायक नोडल अधिकारी व मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया की पहले दिन 540 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लोकसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें