ब्रेकिंग

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

सूचना

: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर,मावठे की बारिश से तरबतर हुआ अंचल,माही परियोजना के दोनों बांधों की मुख्य नहर मे पानी का बहाव किया आधा,माइनर नहरो का संचालन हुआ बंद

Admin

Wed, Jan 10, 2024
https://youtu.be/6woZQmJH1fY?list=TLPQMTAwMTIwMjSwJ6HMbt8gqw

सरदारपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम का परिवर्तन यकायक हुआ और मावठे की बारिश के साथ सरदारपुर तहसील के अधिकांश अंचलो मे बारिश हुई। मंगलवार को जहा धूप खिलने के साथ मौसम साफ होने के आसार नजर आ रहे थे। लेकिन शाम होते फिर मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओ के साथ मौसम मे ठंडक घुल गई। बुधवार सुबह आसमान मे बादलो की गडगडाहट के साथ बारिश का दौर आरंभ हुआ जो कही पर 15 मिनीट तो कही पर आधा घंटे तक चला।

सरदारपुर नगर सहित राजगढ,गुमानपुरा,लाबरिया,राजोद,बरमंडल,जौलाना सहित अंचल के अधिकांश हिस्सो मे बारिश हुई जिससे मौसम मे ठंडा हो गया। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर तापते रहे। वही स्कुल मे बच्चो की उपस्थिति काफी कम रही।


मौसम के परिवर्तन के चलते हुई बारिश से रबी की फसलों को नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। गेहुॅ की फसल को अधिक नुकसान की संभावना बताई जा रही है। देदला क्षेत्र मे बारिश के साथ हवा चलने से गेहुॅ की फसल खेतो मे आडी पड चुकी है।

वही बारिश के बाद कालीकराई एवं माही मुख्य बांध की मुख्य नहरो का संचालन आधा कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की बारिश होने से सिंचाई के लिये पानी की डिमांड कम हुई है जिसके बाद दोनों बांधों की मुख्य नहर मे पानी का बहाव आधा कर दिया गया है। वही कई माईनर नहरो का संचालन भी बंद किया गया है। यदि आगे भी बारिश होती है तो किसानों की मांग के अनुरूप ही  पानी उपलब्ध करवाया जायेगा।


वैसे इस वर्ष रबी के सीजन के दौरान हुई मावठे की बारिश से जल स्रोतों मे पानी की भराव अधिक है। क्योंकि सिंचाई के लिये किसानों को पानी की आवश्यकता अधिक नहीं रही। यदि मौसम आने वाले दिनो मे इसी तरह का बना रहा तो अधिकांश तालाबो मे गर्मी के दिनो मे भी पानी से सराबोर नजर आयेेगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें