ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: रोड नही तो वोट नही,माही उदगम स्थल के ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Admin

Mon, May 15, 2023


अमझेरा अभिजीत पंडित। प्रमुख नदियों मे शामिल माही नदी जो मप्र से होकर गुजरात तक अविरल बहकर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशो को भी खुशहाल कर रही है। माही नदी को भक्तो ने माँ का दर्जा दिया है। उदगम स्थल ग्राम मिण्डा मे गुजरात सहित अन्य प्रदेशो के भक्त बड़ी संख्या मे दर्शन पूजन के लिए भी पहुंचते है। ग्राम मिण्डा के ग्रामीणों कि वर्षो पूर्व कि मांग है ग्राम को इंदौर अहमदाबाद फॉरलेन से जोड़ा जाये लेकिन ये मांग वर्षो से अधूरी है सरकारे बदली, विधायकों ने भी आश्वाशन दिये मगर धरातल पर कुछ नही हो सका।

अब ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक करके निर्णय लिया है कि सरकार जब तक डामरीकरण मार्ग का निर्माण नही करती तब तक विधानसभा चुनाव का सम्पूर्ण ग्रामीणों के द्वारा बहिष्कार किया जायेगा। सोशल मिडिया पर ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार कि बात पोस्ट भी कि जा रही है। साथ हि ग्रामीणों के द्वारा पिछले वर्ष बारिश के दिनों के भी फोटो वीडियो डाले जा रहे जिसमे बाइक सवार सहित लोग पैदल भी नही निकल पा रहे है। लोगो का कहना है कि गंभीर बीमार मरीज को अमझेरा होकर ले जाना पड़ता है जो मार्ग कि दूरी अधिक है। इस मार्ग के बन जाने से मात्र 5 किमी मे हि ग्राम मिण्डा से फोरलेन पर आया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें