ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: बिछिया में स्वास्थ्य सेवा बेहाल,सीएचओ के प्रसुति अवकाश पर होने से उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लटका ताला

Admin

Wed, Dec 4, 2024
सरदारपुर। समीप ग्राम बिछिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान। यहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद रिक्त वहीं सीएचओ के प्रसुति अवकाश पर होने से भवन पर ताला लगा। समीप ग्राम पंचायत बिछिया राजस्व ग्राम होकर पंचायत मुख्यालय है यहां करीबन तीन हजार से अधिक की आबादी होने के बावजूद यहां के रहवासियों को पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर याने उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन भी निमित्त है। भवन के ताले खुले दो सप्ताह से अधिक समय होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। यहां मुख्य रूप से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद लंबे समय से रिक्त होने से एवं सीएचओ के प्रसुति अवकाश पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। इस और स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दिखाई दे रहा है। ग्राम के बुजुर्ग बद्री रामा ने बताया कि अस्पताल (आरोग्य केंद्र ) बंद रहता है। इलाज़ के लिए पास के ग्राम बड़ोदिया या सरदारपुर जाना पड़ता है। सीबीएमओ डा शीला मुजाल्दा ने बताया कि ग्राम बिछिया सहित सरदारपुर क्षेत्र में 16 स्थानों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद रिक्त होने से समस्या बनी हुई है। कार्यरत सीएचओ के प्रसुति अवकाश पर चले जाने से अधिक परेशानी है। वरिष्ट कार्यालय से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मांग निरंतर की जा रही है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें