ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: टांडाखेड़ा मेहगांव से अवैध रूप से संचालित क्लिनिक तथा मेडिकल पर स्वास्थ विभाग की टीम ने की कार्यवाही,बडी मात्रा मे दवाईया की जप्त,बिना अनुमति के क्लिनिक तथा मेडिकल का कर रहा था झोलाछाप संचालन

Admin

Fri, Jul 5, 2024

https://youtu.be/xK_o16afugM

सरदारपुर। विगत दिनों केमिस्ट एशोसिएशन द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई हेतु एसडीएम को ज्ञापन दिया था। जिस पर एसडीएम मेघा पँवार द्वारा तहसीलदार मुकेश बामनिया एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिला मुजाल्दा को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया था। एसडीएम के निर्देश पर आज शुक्रवार को राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम टांडाखेड़ा मेहगांव में कार्रवाई करते हुए झोलाझाप डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिला मुजाल्दा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित की गई थी। ग्राम टांडाखेड़ा मेहगांव में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बिनी डिग्री व बिना अनुमति से क्लिनिक व मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे तारक पाल के यहां से बड़ी मात्रा में दवाइयां तथा इंजेक्शन जप्त किए गए। संचालक से दस्तावेज मांगने पर दस्तावेज उपलब्ध नही करवाया। जिस पर मौका पंचनामा बनाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

टीम में शामिल डा. अनिल पाटीदार, डा. दीपक सोलंकी, बीपीएम राजू सिंह गडरिया, बीईई संजय सिंघार, फार्मासिस्ट आकाश सिंह, ब्लॉक कम्युनिस्ट मोबिलाइजर हुल्लास पाटीदार, प्रधान आरक्षक दिनेश बगड़ावत एवं आरक्षक जितेंद्र सिंधिया द्वारा कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें