ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: स्वच्छता को लेकर बालिकाओं ने बनाई रंगोली, नगर परिषद ने किया सम्मान

Admin

Tue, Jul 2, 2024


राजगढ़। नगर परिषद राजगढ़ ने सौंदर्यीकरण एवं सफाई अभियान के तहत स्वच्छता अपनाओं, गंदगी भगाओ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता शासकीय कन्या उमावि में आयोजित की। इस अवसर पर बालिकाओं ने शानदार रंगोली बनाते हुए निबंध भी लिखे। अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल ने बताया कि नगर की स्वच्छता की ज़िम्मेदारी केवल सफ़ाईकर्मी की ही नहीं अपितु पूरे नगर की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम आने को लेकर किस तरह से कार्य किए जा सकते हैं पर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष दीपक जैन ने नगर की स्वच्छता में सफ़ाईकर्मी के योगदान और आम जनता के द्वारा किए गए कार्य को लेकर बताया कि स्वच्छता हमारे घर से निकल कर प्रारंभ होती है और देश की प्रगति को आगे बढ़ाती है हमारा सहयोग नगर, प्रदेश और देश को आगे बढ़ाता है। सफाई के लिए ब्रांड एंबेसडर राहुल व्यास ने बताया कि सफ़ाईकर्मी हमारे गुरु के समान है जो हमे सफ़ाई करना सिखाते हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल ने बताया की आन जनता ध्यान रखते हुए स्वच्छता बनाए रखे। संचालन देवेंद्र मालवीया ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी, मुस्कान गवली, दिशा व मुस्कान राठौर रही। द्वितीय निशा, संपदा, नमीषा तथा तृतीय अश्विनी, भूमिका जंजीं व कोमल रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन जानवी परमार, सोनिया लोहार तथा निर्मला जमादारी का रहा। उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर की बावड़ी के सौंदर्यीकरण का कार्य करने वाली संस्था कलाग्रह गुरुकुल के देवेंद्र कुमावत व मयंक पटेल का सम्मान भी किया गया। नगर की स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफ़ाईकर्मी गोपाल पिता रंजीत, कुलदीप पिता संतोष तथा हेमंत पिता जगदीश का सम्मान हुआ। वहीं सेफ्टिक टैंक सफ़ाईकर्मी प्रहलाद पिता रतनलाल व सचिन को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें