ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गौचर की भूमि सौर ऊर्जा के लिए नही दी जाए, मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा ज्ञापन, जौलाना, नाहरपुरा, दंतोली, कचनारिया, नवापाडा, रसानिया की भूमि होगी प्रभावित

Admin

Fri, Nov 29, 2024
  सरदारपुर। तहसील क्षैत्र के ग्राम जौलाना, नाहरपुरा, दंतोली, कचनारिया, नवापाडा, रसानिया की गौचर की भूमि सौर ऊर्जा के लिए नही देने के लिए मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद् द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर सरदारपुर एसडीएम आशा परमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया है ऊर्जा विभाग भोपाल द्वारा ग्राम पंचायत जौलाना के ग्राम जौलाना एवं नाहरपुरा, ग्राम पंचायत दन्तोली के ग्राम दन्तोली एवं ग्राम पंचायत कचनारिया के कचनारिया, नवापाडा, रसानिया मे विभीन्न शासकीय/निजी भूमि सर्वे नम्बर को ऊर्जा संबंधी कार्य हेतु आवंटित करने की मांग की गई है जिसका ग्राम पंचायत जौलाना, ग्राम पंचायत कचनारिया, ग्राम पंचायत दन्तोली की ग्राम सभा मे जाहीर सुचना मे उल्लेखित समस्त भूमि सर्वे नंबर को कार्यालय एन.ई.आर.डी. ऊर्जा भवन भोपाल को आवंटित नही करने हेतु पैसा एक्ट के तहत ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित किया जाकर ग्राम पंचायत द्वारा आपत्ति ली गई है। एक तरफ सरकार द्वारा गौ-संवर्धन को बढावा दिया जा रहा है तो दुसरी तरफ गौचर की भूमि सौर ऊर्जा के लिए आवंटित की जा रही है अगर इसी प्रकार सौर ऊर्जा के लिए भूमि आवंटित करने का दौर चलता रहा तो यह समस्त भूमि समाप्त हो जाएगी, गौचर के लिए भूमि नही रहेगी, गरीब आदिवासी भूमिहीन हो जाएंगे क्योकि संबंधित विभाग द्वारा समस्त भूमि आवंटित करने की कार्यवाही की गई है जो कि उचित नही है। साथ ही वर्तमान मे सरदारपुर तहसील के विभीन्न ग्रामो मे पवन चक्की लगाई जा रही है जिसमे किसानो की निजी भूमि पर बिना सहमति के आवागमन कर फसलो का नुकसान पहुचाया जा रहा है किसानो द्वारा शिकायत करने पर बाहरी क्षैत्र के बदमाश बुलाकर किसानो को डराया धमकाया जा रहा है जान से मारने की धमकी दी जा रही है एवं किसानो पर झूटे प्रकरण दर्ज करवाए जा रहे है जिसमे ग्राम सुल्तानपुर निवासी सोनु पिता राधेश्याम रघुवंशी आदि है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि ग्राम सभा मे पैसा एक्ट के तहत पारित प्रस्ताव अनुसार ग्राम पंचायत जौलाना के ग्राम जौलाना एवं नाहरपुरा, ग्राम पंचायत दन्तोली के ग्राम दन्तोली एवं ग्राम पंचायत कचनारिया के कचनारिया, नवापाडा, रसानिया स्थित शासकीय/निजी भूमि को सौर ऊर्जा हेतु एन.ई.आर.डी. कार्यालय ऊर्जा भवन भोपाल को आवंटित नही की जाए एवं विभीन्न ग्रामो मे पवन चक्की लगाने के दौरान किसानो की निजी भूमि पर फसलो को नुकसान नही पहुचाया जाए एवं किसानो पर झूटे प्रकरण दर्ज नही किए जाए। ज्ञापन का वाचन मांगीलाल डामर ने किया, इस दौरान कचनारिया सरपंच पन्नालाल डामर, दंतोली उपसरपंच कृष्णपालसिंह राठौर, सोमा गुण्डिया, बाबुलाल औसारी, किशन अमलियार, बाबुलाल मेडा, बद्री मुनिया, गज्जु गुण्डिया, अनोपसिंह मुनिया, रमेश डामर, आत्माराम सिंगार, जितेन्द्र सिंगार, नरवलसिंह मेडा, राजेश गुण्डिया, सत्यनारायण डामर, रडु भुरिया, जोगु डामोर आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें