ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: क्षैत्र मे सुख रही फसलो के नुकसानी आंकलन के लिये सर्वे को लेकर पुर्व विधायक वैलसिंह भुरिया ने भोपाल मे सीएम से की मुलाकात,नुकसानी सर्वे के साथ सिंचाई के लिये 10 घंटे विद्युत प्रदाय की मांग

Admin

Sun, Sep 3, 2023

सरदारपुर। वर्षा की लंबी खेंच एंव सिंचाई के लिये मिलने वाली 10 घंटे की बिजली को अब 7 घंटे करने के कारण क्षैत्र मे किसान परेशान है। सोयाबीन की फसले बर्बादी की कगार पर पहुॅच चुकी हैै। सुखी जमीन मे तो फसले करीब-करीब दम तोड चुकी है। ऐसे मे पुर्व विधायक वेलसिंह भुरिया ने किसानो के हित मे शनिवार को भोपाल पहुॅचकर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकत कर आवेदन सौपकर खराब हुई फसलो का सर्वे करावाने की मांग की।


पुर्व विधायक वेलसिंह भुरिया ने बताया की क्षैत्र मे वर्षा की खेंच से सोयाबीन की फसले खराब हो रही है एंव सुखे जैसे हालात निर्मीत हो रहे है। श्री भुरिया ने मुख्यमंत्री को बताया की इस प्रकार की स्थिती निर्मीत होने से किसानो मे निराशा का माहोल है।

किसानो को सुख रही फसलो को पानी देना पड रहा है लेकिन विद्युत कटोती  के चलते सिंचाई भी नही कर पा रहे है। विद्युत मंडल के द्वारा सिंचाई के लिये 10 घंटे मिलने वाली बिजली मे भी कटोती कर दी गई औैर अब 7 घंटे ही विद्युत प्रदाय किया जा रहा है।


श्री भुरिया ने मुख्यमंत्री से मांग की है की जल्द से जल्द सुखे से प्रभावित फसलो को सर्वे कराया जाये एंव विद्युत प्रदाय पुर्व की भांति 10 घंटे किया जाये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें