ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: झुमर टावर लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ किसानो का फूटा गुस्सा,सोपा ज्ञापन ,किसान बोले कंपनी के लोग जेल मे डालने की देते हे धमकी

Admin

Thu, Jul 25, 2024


अमझेरा। क्षेत्र मे पिछले कई माह से पवन चक्की एवं झुमर टावर लगाने का कार्य प्रायवेट कम्पनियों के द्वारा किया जा रहा है । कम्पनियो की मनमानी ओर धमकी देने से किसान परेशान होकर नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपकर कार्यवाही की मांग की गई। किसानो द्वारा कम्पनियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। टप्पा तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार पंकज यादव को ज्ञापन सोपा गया।

ज्ञापन का वाचन करते हुए किसान हेमंत शर्मा ने बताया कि ग्राम मारोल, खाकेडी, बांदेड़ी, राजपुरा, अमझेरा के किसानो के खेतो मे झुमर टावर लगाने वाली प्रायवेट कम्पनी प्रतिक ट्रांसपावर गुजरात, करणी माता कंस्ट्रक्शन जोधपुर के कर्मचारियों द्वारा दबाव बनाकर बिना किसानो की सहमति लिए एवं शासकीय भूमि पर विभाग की परमिशन नही लेकर इलेक्ट्रिक झुमर टावर लगाए जा रहे है । साथ हि प्राइवेट कम्पनियो के कर्मचारियों के द्वारा अपने आप को शासकीय कर्मचारी बताकर किसानो की निजी जमीन के कागज मांगे जा रहे है जब किसान इसका विरोध करते हे तो ये प्राइवेट कर्मचारी जेल भिजवाने की बात कहते है ।

पूरे क्षेत्र के किसान इनकी मानसिक प्रताड़ना से बहुत परेशान है । किसानो द्वारा मांग की गई है कि इन प्राइवेट कम्पनियो एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए । इसके बाद इन्ही मांगो को लेकर एक ज्ञापन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया को भी सोपा गया। इस दौरान जनपद प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, भगवान खंडेलवाल, पप्पू कुशवाह, अर्जुन गामड, भोला राठौड़, राहुल परिहार साहित अन्य ग्रामों के किसान भी बड़ी संख्या मे मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें