ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Admin

Sat, Apr 29, 2023

गंधवानी। जनपद पंचायत-गंधवानी के सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा की शासकीय सेवा अन्तर्गत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सपत्नीक बिदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन जनपद पंचायत-गंधवानी में आयोजित किया गया । कार्यक्रम मे एसडीओ आरईएस श्री धकिते ,एडीईओ साथी नारायण आर्य, कमलकुमार गुप्ता,बीपीओ गोविन्द निगवाल, पीसीओ एम एस चौहान, सी एस जमरा बी एस जामोद, बी एस ठाकुर, एपीओ मनरेगा विकास आर्य व समस्त मनरेगा स्टाॅफ, सभी उपयंत्री बंधु, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा श्री शर्मा के द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में दी गयी उत्कृष्ट सेवाओं का उल्लेख किया । श्री शर्म के स्वस्थ,प्रसन्न सुखी,यशस्वी व शतायु जीवन की सद्भावना अभिव्यक्त की गयी। अध्यक्षता कर रहे श्री श्रीवास्तव ने कहा कि शर्मा की कर्त्तव्यपरायणता, मिलनसारिता से समस्याओं का निराकरण स्वत: ही हो जाया करता था । शासकीय लक्ष्यो की पूर्ति मे व्यक्तित्व व समर्पण व जनता के प्रति निकटता का सामंजस्य श्री शर्म की कार्यशेली मे झलकता रहा है । आज वे शासकीय सेवा से अलग जरुर हो रहे है ,, सामाजिक जीवन मे वे इसमे जनसामान्य के बीच मे हमेशा उल्लेखनीय व लोकप्रिय रहेगे ।
कार्यक्रम के बाद सहभोज का भी गरिमामय आयोजन हुआ ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें