ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पाठक के सेवानिवृत्त पर समारोह का आयोजन कर दी विदाई

Admin

Sat, Apr 1, 2023

सरदारपुर। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत  जगदीश चंद्र पाठक एवं दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई ।  जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित युवा प्रकोष्ठ एवं तहसील संयोजक समन्वय समिति गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर ने बताया कि  जगदीश चंद्र पाठक का  सेवा काल पूर्ण हो चुका है और उन्हें विभाग और उनके मित्रों की तरफ से एक समारोह आयोजित कर विदाई दी है इस विदाई समारोह के मुख्य अतिथि एम.एस. रावत एस ई इंदौर संभाग , जय देव गौतम ई ई धार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सरदारपुर राहुल चौहान एसडीओपी रामसिह मेडा के आतिथ्य में संपन्न कि हुआ।  इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन देकर श्री पाठक को शुभकामनाएं प्रेषित की, तथा इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे जगदीश चंद्र पाठक ने अपने उद्बोधन में सभी पधारे हुए अतिथि एवं सम्मानीय सदस्यों को संबोधित किया कि मेरे पूरे कार्यकाल के लिए मुझ पर विश्वास करने और मेरे जीवन को ’समृद्ध’ बनाने के लिए अपने दिल से आप सभी को ’धन्यवाद’ देना चाहता हूं। आप मेरे दूसरे परिवार की तरह हैं और आपने मेरे करियर में और मेरे निजी जीवन में भी मेरी सहायता की है। मेरा मानना है कि मुझे ’लोक निर्माण विभाग’ की सबसे अच्छी टीम मिली मेरी ’सेवानिवृत्ति पार्टी’ में शामिल होने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए आप सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद, दिया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित व्यायाम अनुदेशक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने किया तथा आभार  एल.एन. राठौर एसडीओ पीडब्ल्यूडी सरदारपुर ने व्यक्त किया।

​​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें