ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: अहमद वाले स्वर्गीय नंदराम पाटीदार की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुआ नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन,88 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

Admin

Mon, Aug 5, 2024

सरदारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर जिला अधत्व निवारण समिति धार एवं समाजसेवी मोहनलाल पाटीदार के पिताजी स्वर्गीय नंदराम अहमद वाले की स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजन डॉक्टर शीला मुजाल्दा खंड चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर एवं डॉक्टर सौरभ बोरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. एमएल जैन वरिष्ठ चिकित्सक एवं डॉक्टर अनिल पाटीदार शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में 88 मरीजों का नेत्र परीक्षण एस के पाराशर नेत्र चिकित्सा सहायक द्वारा किया गया। जिसमें 32 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। जिन्हें निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण हेतु टी चोइथराम नेत्रालय बस द्वारा भिजवाया गया।

वही सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर नितिन जोशी एवं डॉ. शुभम पाटीदार द्वारा किया गया। शिविर में सोहन पाटीदार, अजय मारू, विनोद श्रीमाल, प्रदीप जोशी, रणजीत चौहान, जया भूरिया, राजू गडरिया बीपीएम, उल्लास पाटीदार बीसीएम तथा शुभम पाटीदार, गोकुल राठौर एवं समस्त आशा सहयोगी व आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें