ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: चीराखान मे उमिया माता फोटो मंदिर की हुई स्थापन्ना,बडी संख्या मे समाजजन रहे उपस्थित

Admin

Wed, Mar 1, 2023


चीराखान। श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा गुजरात द्वारा 2030 तक एक हजार एक मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें उमिया माताजी के प्रति लोगों में श्रद्धा भक्ति भाव बड़े जिसको लेकर बुधवार को अंबिका माता मंदिर में पाटीदार समाज की कुलदेवी उमिया माता की फोटो मंदिर की स्थापना विधि विधान से की गई । जिसमें पाटीदार समाज की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा यात्रा निकाली गई एवं माता जी के रथ की अगवानी की गई जिसमें समस्त पाटीदार समाज के लोग उपस्थित रहे एवं उमिया माता सेवा संस्थान के ट्रस्टी,उमिया संस्थान गुजरात के अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए एवं पाटीदार समाज के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया एवं उमिया माता के रथ को पूरे गांव में ढोल ताशे व डीजे से नगर भ्रमण कराया गया फिर स्थापना अंबिका माता मंदिर में हुई एवं महाआरती की गई उसके पश्चात प्रसादी वितरित की गई एवं मां उमिया संस्था उंजा द्वारा 25000 की राशि का चेक धर्मेंद्र पाटीदार को दिया गया।
गुजरात से पधारे हुए अतिथियों मे दिलीप भाई पटेल नेताजी महामंत्री श्री उमिया माताजी संस्थान उंझा, गोविंद भाई वरमोरा अध्यक्ष फोटो मंदिर श्री उमिया माता संस्थान उंझा, प्रवीण भाई पटेल अध्यक्ष श्री उमिया परिवार संगठन समिति श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा मध्य प्रदेश , राधेश्याम पाटीदार उज्जैन ,रामचंद्र पाटीदार उमिया धाम करौंदिया , मनोहर पाटीदार शिखर मंदिर एवं फोटो मंदिर प्रभारी जिला धार , यतींद्र पाटीदार जिलाध्यक्ष पाटीदार समाज धार , सत्यनारायण पाटीदार अध्यक्ष फोटो मंदिर चीराखान,की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियो का स्वागत गिरधारीलाल पाटीदार व सत्यनारायण पाटीदार द्वारा किया गया । तैयारी उमिया सेवक सरदार पटेल युवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें