ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा व 31000 रुद्राक्ष महोत्सव के लिये ध्वज स्थापन्ना की

Admin

Fri, Mar 24, 2023


नवनिर्मित मंदिर में अति महारुद्र महायज्ञ का आयोजन 24 मई से 1 जुन तक होगा

बरमंडल। श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा,अति महारुद्र महायज्ञ एवं 31000 रुद्राक्ष महोत्सव हेतु शुक्रवार को ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन का अनुष्ठान पंडित उमेश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। इसके पुर्व मां अन्नपूर्णा माता मंदिर से बैंड़ बाजे के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें युवा धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। तथा महांकाल भक्त रास्ते भर नत्य करते हुए चल रहे थे। नगर में भमण कर यात्रा नवनिर्मित मंदिर परिसर पहुंची जहां ध्वज स्थापना व भुमि पुजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के धर्मानुयायी एवं महादेव उपासक शामिल हुए। नवनिर्मित मंदिर में अति महारुद्र महायज्ञ का आयोजन 24 मई2023 से शुरू होगा। जो 1 जुन2023 तक चलेगा। पंडित घनपाटी उमेश शर्मा उज्जैन के सानिध्य में प्रारंभ हो रहे यज्ञ के बाद मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नवनिर्मित मंदिर में होगी। शिव परिवार सहित शिवलिंग की स्थापना की जायेगी। भूमि पूजन,ध्वजारोहण अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें