ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: श्री रामलला प्रतिष्ठा को लेकर भक्तो मे उत्साह,बरमंडल से रामभक्त पैदल तो पंचरूडी से दिव्यांग रामभक्त साइकल से अयोध्या रवाना

Admin

Sun, Jan 7, 2024

बरमंडल । भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि अयोध्याधाम में लगभग 500 वर्षो के इंतजार के बाद भगवान रामलला आगामी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। इस पल को देखने के लिए भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों में सनातनी बंधुओ में उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। इसी पल को और यादगार बनाने के लिए देश के गांव गांव में उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। आज के इस भागदौड़ भरे युग ने भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्याधाम तक पैदल यात्रा के लिए बरमंडल क्षेत्र के वनवासी अंचल से युवा अयोध्याधाम के लिए निकले है।

राममय माहौल में हमारे क्षेत्र के गांव पटोलिया से दीपक बैरागी पैदल अयोध्याधाम में दर्शन वंदन के लिए निकले है। दीपक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है लेकिन उनके इस हौसले को पटोलिया के ग्रामीणों ने कम नहीं होने दिया ग्रामीणजन आर्थिक रूप से सहयोग कर रहे है। इसी प्रकार गांव पचरुंडी से दिव्यांग गणेश नायक भी साइकिल से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्याधाम गए है। दिव्यांग होने के बाद भी अयोध्याधाम तक यात्रा की इस दृढ़ निश्चय के बल पर इस युवा के साहसिक कदम की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। दोनो युवाओं ने माता पिता के आशीर्वाद से अलग अलग समय में यात्रा प्रारंभ की। पटोलिया निवासी युवा दिनेश पैदल यात्रा में अब तक छतरपुर जिले की सीमा में पहुंच चुके है वही गणेश भी साइकिल यात्रा से विदिशा तक पहुंचे है।

दोनो का जगह जगह स्वागत सम्मान भी किया जा रहा है। बरमंडल क्षेत्र का हमेशा से धर्म और आध्यात्म का जुड़ाव रहा है। इस क्षेत्र के समीपस्थ दोनो गांव भी हमेशा धर्म और आध्यात्म से जुड़े होने के साथ ही राम मंदिर अभियान में भी हर आंदोलन में शामिल हुए है। मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान में भी बरमंडल मंडल के सभी गांवो के प्रत्येक सनातनी घर ने अपना यथायोग्य सहयोग दिया और अब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए भी सभी गांवो मे व्यापक पैमाने पर तैयारिया की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें